Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Employees of the Sonipat Animal Husbandry Department expressed their protest by wearing black badges.
{"_id":"6a8594436ef91faa9d0eac4f","slug":"video-employees-of-the-sonipat-animal-husbandry-department-expressed-their-protest-by-wearing-black-badges-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने काले बिल्ले बांधकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने काले बिल्ले बांधकर जताया रोष
सोनीपत। पशुपालन विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन (रजि. नंबर 505) की जिला कमेटी के सदस्यों की गेट मीटिंग बुधवार को उपनिदेशक कार्यालय के सामने हुई। कर्मचारियों ने काले बैज लगाकर ड्यूटी करते हुए सरकार के खिलाफ रोष जताया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष विजेंद्र दहिया ने की, जबकि मंच संचालन सचिव मनोज दहिया ने किया।
यूनियन पदाधिकारियों ने नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की ओर से 6 अगस्त से जारी हड़ताल को पूर्ण समर्थन देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष केवल दो विभागों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेशभर के कच्चे, संविदा और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण और सुरक्षित भविष्य की लड़ाई है। यूनियन के अध्यक्ष विजेंद्र दहिया ने बताया कि पशुपालन विभाग में खाली पड़े स्वीपर-कम-चौकीदार के पदों पर भर्ती समेत अन्य मांगों को लेकर 27 सितंबर को पशुपालन विभाग मंत्री के आवास पर मास डेपुटेशन प्रदर्शन करने का भी एलान कर रखा है।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान देशराज नैन ने आरोप लगाया कि समझौते के बावजूद सरकार ने मांगों को लागू करने के लिए आवश्यक पत्र जारी नहीं किए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें जल्द लागू नहीं हुईं तो सर्व कर्मचारी संघ से जुड़ी अन्य विभागीय यूनियनें भी आंदोलन में शामिल होकर सरकार का विरोध करेंगी। इस दौरान राज्य कैशियर अनिल शर्मा, गौरव, अमित, सचिन, पवन, कुलदीप, नरेश, मुकेश, नगर निगम से दीपक बोहत भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।