Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : Government should fulfill the promises made before elections, HKRNL workers protested in Sonipat
{"_id":"67f8e71044a287370e0d22d6","slug":"video-government-should-fulfill-the-promises-made-before-elections-hkrnl-workers-protested-in-sonipat-2025-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चुनाव से पहले किए वादे को पूरा करें सरकार, सोनीपत में एचकेआरएनएल कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चुनाव से पहले किए वादे को पूरा करें सरकार, सोनीपत में एचकेआरएनएल कर्मियों ने किया प्रदर्शन
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर शुक्रवार को विभिन्न विभागों में लगे हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। लघु सचिवालय में जिला राजस्व अधिकारी रणविजय सिंह सुल्तानिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन से पहले गोहाना रौड स्थित सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में सभा आयोजित की गई। जिसमें पूर्व राज्य उप प्रधान सीलकराम मलिक ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने कर्मचारियों से वादा किया था कि कच्चे कर्मियों को जॉब सिक्योरिटी दी जाएगी। किसी भी कर्मचारी की छंटनी नहीं की जाएगी।
इन कर्मियों को महंगाई भत्ता ,सेवानिवृत्ति का लाभ समेत पक्के कर्मियों के समान सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। चुनाव जीतने के बाद सरकार उनके साथ वादाखिलाफी कर रही है। कच्चे कर्मियों की बड़े पैमाने पर छंटनी की जा रही है। विभागों में निजीकरण किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने देश में बिजली, गैस, पेट्रोल, डीजल, टोल आदि के दाम में भारी इजाफा किया है जो जनता के साथ विश्वासघात है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने निर्णय लिया है कि यदि प्रदेश सरकार बातचीत के माध्यम से समस्याओं का हल नहीं करती तो 20 अप्रैल को कुरुक्षेत्र स्थित मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। जिसमें प्रदेशभर के हजारों कर्मचारी शामिल होंगे।
सभा की अध्यक्षता जिला प्रधान देशराज नैन की। मंच संचालन नरेंद्र चहल ने किया। इस दौरान मास्टर जोगिंद्र, विजेंद्र कादियान, देवेंद्र, बलराम, नीरज, आनंद हुड्डा, ओमप्रकाश मलिक, भारत कंडेरा, राजा भाई, राजीव खत्री, नवीन ,जोगिंद्र शर्मा, जयवीर कुमार ,राजेश, रजनीश सैनी, मोहन, राधा रानी, जयंती, देवेंद्र दहिया, सुरेश यादव, राकेश त्यागी, मुकेश, दिनेश छिक्कारा, आनंद हुड्डा भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।