{"_id":"688b473fe7a3911ef20e812a","slug":"video-htet-exam-in-sonipat-2025-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में एचटेट परीक्षा के चलते एचबीएसई के उपाध्यक्ष ने किया केंद्र का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में एचटेट परीक्षा के चलते एचबीएसई के उपाध्यक्ष ने किया केंद्र का औचक निरीक्षण
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) के उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने कहा कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) से भावी शिक्षकों की क्वालिटी को जांचा जा रहा है। शिक्षकों में उचित क्वालिटी होगी तो बच्चों में भी आएगी। वह बच्चों का उचित मार्गदर्शन कर सकेंगे। सभी अधिकारी व कर्मचारी परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन व विश्वसनीयता बरकरार रखने के लिए निष्ठापूर्वक ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं। केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा की बोर्ड मुख्यालय से लाइव मॉनिटिरिंग हो रही है, ताकि कहीं भी किसी प्रकार की गुंजाइश न रहे।
एचबीएसई के उपाध्यक्ष ने जिला में चल रही एचटेट परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित व पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। वह मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा को लेकर केंद्र पर बोर्ड व जिला प्रशासन की ओर से की गई सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सतीश शाहपुर ने परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों से संवाद करते हुए व्यवस्थाओं व सुविधाओं संबंधी जानकारी भी ली। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अभ्यर्थियों ने प्रशासन की तैयारियों पर संतोष जताया। उपाध्यक्ष ने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए प्रत्येक स्तर पर पैनी नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।