बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In Sonipat, students of the Haryana Sports University and the Sports School took a collective pledge to remain drug-free.

सोनीपत में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय व खेलकूद विद्यालय के विद्यार्थियों ने नशामुक्त रहने की सामूहिक शपथ ली

Naveen Naveen
Updated Sun, 02 Aug 2026 03:02 PM IST
In Sonipat, students of the Haryana Sports University and the Sports School took a collective pledge to remain drug-free.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ''नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान'' के अंतर्गत आयोजित राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों से एक करोड़ से अधिक विद्यार्थियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि नशामुक्त जीवन ही स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि देश का युवा यदि नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाएगा तो विकसित भारत का संकल्प शीघ्र ही साकार होगा। प्रधानमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को नशामुक्त रहने की शपथ भी दिलाई। राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई को जिले के केंद्र के रूप में चुना गया, जहां हरियाणा खेल विश्वविद्यालय एवं मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एकत्र होकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से सीधा जुड़ाव किया। विद्यार्थियों ने ''नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान'' के तहत नशामुक्त रहने की सामूहिक शपथ ली। राई विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि नशे से दूर रहकर ही युवा अपनी प्रतिभा का सर्वोत्तम प्रदर्शन कर सकते हैं।हरियाणा सदैव खेलों के क्षेत्र में अग्रणी रहा है और हरियाणा खेल विश्वविद्यालय व मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय राज्य की इस गौरवशाली परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में निरंतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल, शिक्षा और नैतिक मूल्यों को जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। सोनीपत विधायक निखिल मदान ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी इस अभियान से जोड़कर नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि आज का युवा यदि अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच को अपनाए तो वह विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने व समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि मादक पदार्थों का अवैध व्यापार आतंकवाद को आर्थिक सहायता प्रदान करने का एक प्रमुख स्रोत है। प्रत्येक युवा का नशे से दूर रहना न केवल उसके उज्ज्वल भविष्य, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा, समृद्धि और प्रगति के लिए भी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Patna: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर नगर निगम सख्त, काम पर लौटने की अपील

02 Aug 2026

राजस्थान में फिर बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

02 Aug 2026

लखनऊ में व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस प्रक्रिया पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

02 Aug 2026

खेती में टेक्नोलॉजी की उड़ान, बीकानेर को मिला पहला सरकारी ड्रोन ट्रेनिंग सेंटर

02 Aug 2026

सावन में भक्ति का बयार: पानीपत में तड़के से ही शिव मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

02 Aug 2026
विज्ञापन

Rajasthan: चूरू में आयुर्वेद छात्रों का कैंडल मार्च, 926 पदों पर भर्ती की मांग

02 Aug 2026

VIDEO: बरेली में शाहजहां बानो ने प्रतीक्षा बनकर प्रेमी से की शादी, आश्रम में लिए सात फेरे

02 Aug 2026
विज्ञापन

Ujjain: पूजन सामग्री से किया गया बाबा श्री महाकाल का विशेष श्रृंगार, भस्म आरती में भक्तों हुए दिव्य दर्शन

02 Aug 2026

Rajasthan: तस्करों का मास्टरप्लान हुआ फेल! 5 राज्यों की नंबर प्लेटें बदलकर ला रहे थे डोडा चूरा, ANTF ने पकड़ा

02 Aug 2026

सावन को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में तैयारियां तेज; VIDEO

02 Aug 2026

दिनदहाड़े विद्यालय परिसर के दुर्गा मंदिर से घंटा चोरी, दो दिन में दूसरा धार्मिक स्थल बना निशाना;video

02 Aug 2026

कृषि मंत्री ने उर्वरक समितियों का किया निरीक्षण, VIDEO

02 Aug 2026

टूटी सड़क पर भारत रक्षा दल का प्रदर्शन, गड्ढों में लगाए पौधे;video

02 Aug 2026

आंचलिक विज्ञान नगरी ने ग्रामीण छात्रों के लिए आयोजित की विज्ञान प्रदर्शनी

02 Aug 2026

मछली पकड़ने गए बुजुर्ग पर मगरमच्छ का हमला, ग्रामीणों में दहशत;video

02 Aug 2026

धरहरा खाद केंद्र पर करते रहे इंतजार, खाद नहीं मिलने पर किसानों का फूटा गुस्सा: video

02 Aug 2026

गाजीपुर में डीएम बोले- कांवड़ियों की सुविधा को प्राथमिकता, परिक्रमा मार्ग का प्रस्ताव शासन को भेजा ;video

02 Aug 2026

बैरिकेडिंग पार कर गंगा में उतरे कांवड़िए, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, VIDEO

02 Aug 2026

सरयू कटान से त्रस्त दियरांचल के लोगों का तहसील पर प्रदर्शन; VIDEO

02 Aug 2026

कांवड़ यात्रा से जौनपुर के बाजार भगवा रंग में रंगे, धार्मिक वस्तुओं की बिक्री में उछाल;video

02 Aug 2026

लापरवाही... हाई वोल्टेज पोल के बीच नाला निर्माण;video

02 Aug 2026

Sirmour: खाकी ने थामा युवाओं के सपनों का हाथ, धौलाकुआं में 200 से अधिक अभ्यर्थियों को मिल रही निशुल्क पुलिस भर्ती ट्रेनिंग

02 Aug 2026

पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों शिक्षकों ने दिया धरना सौंपा ज्ञापन, VIDEO

02 Aug 2026

सड़क चौड़ीकरण के बीच मिट्टी के टीले पर चढ़ी बलेनो कार, पलटने से मची अफरा-तफरी; VIDEO

02 Aug 2026

संत रविदास कलश यात्रा का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन; VIDEO

02 Aug 2026

दिनदहाड़े युवक की पिटाई, सड़क पर चले लात-घूंसे, तमाशबीन बनी रही भीड़; VIDEO

02 Aug 2026

सावन में बाबा के दरबार जाने वालों की बढ़ी मुश्किल, ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट; VIDEO

02 Aug 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे चैनपुर के नंदलाल ने लगाई फरियाद, डीएम ने कार्रवाई के दिए निर्देश; VIDEO

02 Aug 2026

फल की दुकान में लगी आग, हजारों का सामान राख; VIDEO

02 Aug 2026

सीसीयू निर्माण को लेकर चतुर्थ श्रेणी आवासों पर चला बुलडोजर, किया ध्वस्त; VIDEO

02 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed