{"_id":"6a05b32eebf704839702e044","slug":"video-kavyansh-secured-third-position-in-the-10th-board-exam-in-haryana-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: जिस स्कूल से पिता ने 8वीं में किया जिला टाॅप, अब बेटे ने पाया प्रदेश में तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: जिस स्कूल से पिता ने 8वीं में किया जिला टाॅप, अब बेटे ने पाया प्रदेश में तीसरा स्थान
गांव शाहपुर तुर्क के सरकारी स्कूल में पिता ने आठवीं की पढ़ाई करते हुए जिले में प्रथम स्थान हासिल किया था। अब पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए बेटे ने कक्षा 10वीं में कड़ी मेहनत करते हुए प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। पिता विकास व हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त दादा हरिसिंह कटारिया के सपने को पूरा करते हुए काव्यांश ने इतिहास रच दिया है। काव्यांश की मां मोनिका मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हिंदी प्रवक्ता हैं। वह 12 साल से अध्यापन कार्य कर रही हैं।
गांव शाहपुर तुर्क के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में काव्यांश ने एक साल पहले ही कक्षा 10वीं में दाखिला लिया था। इससे पहले वह सेक्टर-15 स्थित निजी स्कूल में पढ़ रहे थे। काव्यांश ने कई विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता की नई मिसाल पेश की है। काव्यांश ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर 497 अंक प्राप्त करते हुए अंग्रेजी में 98 अंक, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान में पूरे 100 में से 100 अंक हासिल किए। वहीं, हिंदी में 97 और फिजिकल एजुकेशन में 99 अंक प्राप्त कर सभी को चौंका दिया। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, स्कूल परिसर में खुशी का माहौल बन गया। स्कूल प्रिंसिपल, अध्यापकों और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर इस सफलता का जश्न मनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।