{"_id":"6a7861cbb7a9675e3606b422","slug":"video-mohanlal-badoli-accorded-a-grand-welcome-upon-his-arrival-in-gohana-sonipat-district-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोहाना: मोहनलाल बडौली का गोहाना पहुंचने पर जोरदार स्वागत, विभिन्न गांवों के सरपंचों और सामाजिक संस्थाओं ने किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना: मोहनलाल बडौली का गोहाना पहुंचने पर जोरदार स्वागत, विभिन्न गांवों के सरपंचों और सामाजिक संस्थाओं ने किया अभिनंदन
हरियाणा राज्य सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बडौली के गोहाना पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। अंबेडकर चौक पर पंजाबी महासभा के अध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और फूल मालाओं से बडौली का स्वागत किया।
इसके बाद अंबेडकर चौक से काफिले के साथ कार्यकर्ता बजाज पैलेस पहुंचे। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने नाचते हुए उत्साह के साथ बडौली का स्वागत किया। बजाज पैलेस में आयोजित अभिनंदन समारोह में गोहाना हलके के विभिन्न गांवों के सरपंचों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बडौली को फूल मालाएं, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी, गोहाना भाजपा जिला महिला अध्यक्ष रीना शर्मा और प्रदेश महिला अध्यक्ष रीटा सहित भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।