{"_id":"684176f55d46f7656f0674d7","slug":"video-mukesh-saini-became-the-deputy-president-of-the-municipality-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: तीन वोट से जीत हासिल कर मुकेश सैनी बने नपा उप अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: तीन वोट से जीत हासिल कर मुकेश सैनी बने नपा उप अध्यक्ष
नपा उप अध्यक्ष पद के चुनाव में वार्ड 16 से पार्षद मुकेश सैनी तीन वोट से जीत गए। इस दौरान मौके पर मौजूद विधायक पवन खरखौदा व चेयरमैन हीरा लाल इंदौरा ने उनका मुंह मीठा करवाते हुए जीत की बधाई दी।
एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर की देखरेख में बृहस्पतिवार को नपा कार्यालय में उप अध्यक्ष पद का चुनाव करवाया गया। नामांकन प्रक्रिया में दो नाम आने के बाद विधायक पवन खरखौदा भी नपा कार्यालय में पहुंच गए। जिन्होंने प्रत्याशियों के साथ मिल बैठ कर सर्वसम्मति बनाने की बात कही, ताकि शहर का विकास ठीक से हो सके। इसके बाद प्रत्याशी कार्यालय से बाहर चर्चा करने भी गए, लेकिन बात नहीं बनने के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से मतदान कराया गया। जिसमें प्रत्याशी पूनम को सात मत मिले, जबकि वार्ड 16 से प्रत्याशी मुकेश सैनी को दस वोट मिले। उप अध्यक्ष बने मुकेश सैनी ने कहा कि वह सभी पार्षदों का धन्यवाद करते हैं, जिसके बाद विधायक पवन खरखौदा व चेयरमैन हीरालाल इंदौरा ने नपा उप अध्यक्ष बने मुकेश सैनी का मुंह मीठा करवाया। इसके बाद कार्यालय से बाहर आने पर मुकेश सैनी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया, जिसके बाद शहर में विजय जुलूस भी निकाला गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।