{"_id":"68a5a71005e6fc6d330b1732","slug":"video-municipal-employees-protest-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: मांगें पूरी न होने के विरोध में नगर निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: मांगें पूरी न होने के विरोध में नगर निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
नगर निगम के कर्मचारियों ने बुधवार को मांग पूरी न होने के विरोध में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप हाथों में काले झंडे और तख्तियां लेकर शहर में रोष मार्च निकाला। कर्मचारियों ने एलान किया है मांग पूरी न होने पर वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि सरकार और विभाग के साथ कई बार बातचीत और समझौतों के बावजूद उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि आठ फरवरी, 2023 को गठित कमेटी में उपायुक्तों के स्थान पर पालिका, परिषद आयुक्त और नगर निगम आयुक्त को शामिल किया जाए। सफाई दरोगाओं को पेट्रोल और मोबाइल का खर्च दिया जाए। अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों को वर्दी के बजाय वर्दी भत्ता दिया जाए। वहीं, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के साथ हुई बैठक में फायर कर्मचारियों के लिए गए फैसलों को लागू किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।