{"_id":"672c67ee2ef463475f0c6268","slug":"video-sanapata-ma-bna-ucata-maaavaja-thae-paipa-lina-thabna-ka-varathha-kara-raha-kasana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में बिना उचित मुआवजा दिए पाइप लाइन दबाने का विरोध कर रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में बिना उचित मुआवजा दिए पाइप लाइन दबाने का विरोध कर रहे किसान
सोनीपत के गोहाना के गांव कोहला में पाइप लाइन दबाने का विरोध कर रहे किसानों ने महापंचायत बुलाई है। किसानों की महापंचायत में किसान नेता पहुंचने शुरू हो गए है। किसानों ने एक दिन पहले पोकलेन मशीन के आगे खड़े होकर काम को रुकवा दिया था। जिसके चलते 42 किसानों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया था।
वीरवार की किसान महापंचायत में शामिल होने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद ने कहा कि सरकार व प्रशासन किसानों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा और जबरदस्ती काम शुरू करवाया जा रहा है। किसानों के साथ ज्यादती की जा रही है। किसान माताओं-बहनों तक को प्रताडि़त किया जा रहा है।
किसान झुकने वाला नहीं है। किसान अपनी मांगों को पूरा कराकर ही रहेगा। पहले भी किसानों के साथ ज्यादती हुई तो वह अडिग रहे थे। वहीं किसान नेता सत्यवान नरवाल ने कहा कि किसान अपनी जमीन से पाइप लाइन दबाने की एवज में जायज मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
उनके क्षेत्र से सटे पानीपत में किसानों की जमीन का सर्कल रेट 80 लाख रुपये तय किया गया है। उसके अनुसार मुआवजा दिया जा रहा है। वहीं सोनीपत में यह पहले 16 लाख था और अब करीब 25 से 27 लाख किया है। यह गलत है और काफी कम है। कम से कम पानीपत की तर्ज पर सर्कल रेट तय कर मुआवजा दिया जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।