{"_id":"68443a9333f56aef030823b7","slug":"video-work-of-laying-drinking-water-line-started-in-adarsh-nagar-2025-06-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: आदर्श नगर में पेयजल लाइन डालने का काम शुरू, 15 दिन बाद लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: आदर्श नगर में पेयजल लाइन डालने का काम शुरू, 15 दिन बाद लोगों को मिलेगी राहत
आदर्श नगर में शनिवार को मेयर राजीव जैन व विधायक निखिल मदान ने नारियल तोड़कर पेयजल लाइन डालने के कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिक सतपाल खत्री और नारायण सिंह से भी नारियल तुड़वाया। उनके साथ निगम पार्षद सुरेंद्र मदान भी मौजूद रहे।
विधायक निखिल मदान ने बताया कि आदर्श नगर में काफी समय से पेयजल की किल्लत चल रही है। लोगों को समुचित मात्रा में स्वच्छ पेयजल न मिलने के कारण परेशान होना पड़ा रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए जानकीदास स्कूल बूस्टिंग स्टेशन से से आदर्श नगर गांधी चौक तक पेयजल लाइन डालने का कार्य शुरू कराया है। इस कार्य को 15 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद क्षेत्रवासियों को जाजल रैनीवेल से पानी की आपूर्ति की जाएगी। मेयर राजीव जैन ने कहा कि नगर निगम की ओर से 18 लाख रुपये से पेयजल लाइन डाली जाएगी। उसके बाद सड़क की मरम्मत भी की जाएगी। इस लाइन को मुख्य लाइन में जोड़ने के बाद आदर्श नगर के लोगों को पेयजल आपूर्ति की समस्या से स्थाई तौर पर निजात मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।