{"_id":"6a82d6137e23a810700422b7","slug":"video-workers-took-out-a-procession-in-the-city-under-the-banner-of-the-sonipat-bms-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत बीएमएस के बैनर तले श्रमिकों ने शहर में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत बीएमएस के बैनर तले श्रमिकों ने शहर में निकाला जुलूस
सोनीपत। अखिल भारतीय आह्वान पर सोमवार को भारतीय मजदूर संघ, जिला इकाई के सदस्यों ने शहर में जुलूस निकाला। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय में नायब तहसीलदार का नाम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम दो मांगपत्र सौंपे। इनमें श्रमिकों की आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा, वेतन, पेंशन, ईपीएफ, ईएसआईसी, बोनस और रोजगार सुरक्षा से जुड़ी मांगें प्रमुख रहीं।
जिलाध्यक्ष नीरज कुमार ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ श्रमिक हित और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए श्रमिकों के वेतन, सामाजिक सुरक्षा और पेंशन से जुड़ी मांगों का जल्द समाधान जरूरी है। अखिल भारतीय सदस्य उर्वशी ने भी श्रमिकों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान की मांग की।
प्रधानमंत्री के नाम सौंपे मांगपत्र में न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने, ईएसआईसी की सीलिंग सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार रुपये करने तथा ईपीएस पेंशन न्यूनतम 7500 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई। संघ ने एनएचएम, समग्र शिक्षा, आंगनवाड़ी, आशा वर्कर, मिड-डे-मील सहित विभिन्न स्कीम वर्करों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने, ठेका एवं संविदा कर्मचारियों को नियमित करने और नियमित होने तक समान काम-समान वेतन लागू करने की मांग की।
मुख्यमंत्री के नाम सौंपे दूसरे मांगपत्र में एचकेआरएन, शिक्षा, स्वास्थ्य, जनस्वास्थ्य, बिजली, परिवहन, आंगनवाड़ी, वित्त, श्रम, शहरी स्थानीय निकाय, विकास एवं पंचायत समेत विभिन्न विभागों और संस्थानों के कर्मचारियों की लंबित मांगों को शामिल किया गया। इस दौरान जिला मंत्री रवि कुमार, जिला कोषाध्यक्ष गोवर्धनदास, बिजली विभाग के जिलाध्यक्ष खुशीराम, बीर सिंह, राजेश, दिनेश, रवि, कर्मवीर, संदीप भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।