Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Yoga Camps in Every Village Ahead of International Yoga Day; Schedule Released for Gohana in Sonipat
{"_id":"69f317c2c33d4a04990de58b","slug":"video-yoga-camps-in-every-village-ahead-of-international-yoga-day-schedule-released-for-gohana-in-sonipat-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंतराष्ट्रीय योग दिवस से पहले गांव-गांव में योग शिविर, सोनीपत के गोहाना के लिए समय सारिणी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतराष्ट्रीय योग दिवस से पहले गांव-गांव में योग शिविर, सोनीपत के गोहाना के लिए समय सारिणी जारी
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिले की सभी व्यायामशालाओं में 50 दिन पूर्व योग शिविर शुरू कर दिए गए हैं। इन शिविरों में सुबह और शाम दोनों समय योग कराया जा रहा है।
आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार 17 जून को सुबह 8 से 9 बजे तक गांव अगवानपुर में योग शिविर लगेगा, जबकि शाम 4 से 5 बजे तक गांव माहरा में कार्यक्रम होगा। इसी तरह 18 जून को सुबह 8 से 9 बजे तक नसीरपुर बागड़ में और शाम 4 से 5 बजे तक सिकंदरपुर माजरा में योग शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इन सभी योग शिविरों का लाइव प्रसारण हरियाणा योग आयोग के फेसबुक पेज पर किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।
जिला योग समन्वयक डॉ. विनोद कुमार और जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. राम अवतार ने योग सहायकों को निर्देश दिए हैं कि वे सुबह 6 से 9 बजे तक अपनी-अपनी व्यायामशालाओं में नियमित योग कराएं।
इसके साथ ही औचक निरीक्षण के लिए जिले में एक टीम भी बनाई गई है, जो शिविरों की व्यवस्था पर नजर रखेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।