{"_id":"67de7270dd658b30dd0ef3de","slug":"video-youth-was-attacked-on-devdu-road-in-sonipat-car-riders-fired-5-6-shots-2025-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत के देवडू रोड पर युवक पर हमला, कार सवारों ने किए 5-6 फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत के देवडू रोड पर युवक पर हमला, कार सवारों ने किए 5-6 फायर
देवडू रोड पर शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई, जब कुछ गाड़ियों में सवार होकर आए युवकों ने गांव थाना कलां निवासी एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर 5-6 राउंड फायरिंग कर दी। घटना के दौरान जब आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे, तो हमलावर मौके पर अपने हथियार और कुछ सामान छोड़कर कार में सवार होकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
गांव थाना कलां निवासी अमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इस समय ऋषि कुंज कॉलोनी की गली नंबर दो में रहते हैं और ई-रिक्शा किराए पर देने का काम करते हैं। शनिवार को जब वह देवडू रोड की ओर जा रहे थे, तभी चार-पांच गाड़ियों में सवार कुछ युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। पहले लाठी-डंडों और ईंटों से वार किया गया और फिर करीब 5-6 गोलियां चलाईं।
अमित ने बताया कि हमलावरों में से दो युवक पुरखास गांव के थे, जबकि अन्य उनके साथी थे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम है। करीब 20 साल पहले चली आ रही दुश्मनी के चलते शुक्रवार रात को उन्हें एक फोन कॉल आया था, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।