Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
VIDEO : Drinking water line was taken out from the sewerage manhole, Minister Krishna Bedi gave instructions to take action against JE and two SDO
{"_id":"6744747d9994f7cecb0cef2e","slug":"video-drinking-water-line-was-taken-out-from-the-sewerage-manhole-minister-krishna-bedi-gave-instructions-to-take-action-against-je-and-two-sdo","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पेयजल लाइन सीवरेज के मैनहोल से निकाली, मंत्री कृष्ण बेदी ने जेई व दो एसडीओ पर कार्रवाई के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पेयजल लाइन सीवरेज के मैनहोल से निकाली, मंत्री कृष्ण बेदी ने जेई व दो एसडीओ पर कार्रवाई के दिए निर्देश
यमुनानगर में लघु सचिवालय में आज जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने की। मुख्यमंत्री नायब सैनी की सरकार में मंत्री बनने के बाद कृष्ण बेदी पहली बार यमुनानगर पहुंचे थे। बैठक में कुल 16 शिकायतें रखी गई जिनमें से 9 का मंत्री ने मौके पर ही निपटारा कर दिया। पहली बैठक में मंत्री काफी सख्त दिखे। बैठक में एक मामला ऐसा भी आया जिसमें टेही गांव में पंचायती राज विभाग ने पेयजल लाइन सीवरेज के मेन होल के अंदर से निकाल रखी थी। जिससे घरों में गंदा पानी आने से काफी लोग बीमार हो गए थे। मेनहोल से पेयजल लाइन निकालने पर मंत्री बेदी ने पंचायती राज विभाग के जेई अमन कांबोज व दो एसडीओ हुकम चंद व राकेश गुप्ता पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। हालांकि जेई के खिलाफ चार्जशीट पहले ही दायर हो रही है। मंत्री ने दोनों एसडीओ को भी इसमें शामिल करने को कहा।
बैंक पर केस दर्ज करने को कहा:
कपूरी कलां गांव के भूपिंद्र सिंह ने मई 2023 में पंजाब नेशनल बैंक बिलासपुर में अपनी पत्नी के खाते में डेढ़ लाख रुपये जमा कराए थे। परंतु यह पैसा उसके खाते में जमा ही नहीं हुआ। जांच में पता चला कि बैंक में प्राइवेट कंपनी द्वारा रखे गए बिजनेस कॉर्सपोंडेंट विक्रम ने यह पैसा खुद ही डकार लिया था। बातचीत होने पर विक्रम ने 50 हजार रुपये तो वापस कर दिए थे, लेकिन एक लाख रुपये जल्द देने का आश्वासन दे रहा था। यह मामला सामने आया तो मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि इसमें भूपिंद्र सिंह की क्या गलती है। उसने पैसा बैंक में जमा कराया। जिसकी उसके पास रसीद भी है। इसलिए बैंक पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने शिकायतकर्ता से कहा कि वह एसपी को शिकायत दें। बैंक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया जाए। इसी तरह बैठक में मंत्री पुलिस विभाग व बिजली निगम के अधिकारियों पर काफी सख्त दिखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।