सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   VIDEO : Every section of society participated in the marathon organized by Amar Ujala Foundation in Yamunanagar, enthusiasm was seen among the youth

VIDEO : यमुनानगर में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित मैराथॉन में दौड़ा हर वर्ग, युवाओं में दिखा उत्साह

Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Sun, 09 Mar 2025 10:20 AM IST
VIDEO : Every section of society participated in the marathon organized by Amar Ujala Foundation in Yamunanagar, enthusiasm was seen among the youth
अमर उजाला फाउंडेशन और चंद्रपुर ग्रुप ऑफ कंपनीज के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 'एक दौड़ सेहत की ओर' मैराथॉन का भव्य आयोजन किया गया। यह मैराथॉन सुबह 7:30 बजे ताऊ देवी लाल कांपलेक्स स्थित अमर उजाला कार्यालय से शुरू हुई, जिसे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के पुत्र नेपाल सिंह राणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथॉन में हर वर्ग के करीब 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और सेहत के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मैराथॉन रूट और समापन स्थल मैराथॉन का मार्ग गोबिंदपुरी रोड से शुरू होकर मधु चौक, रेलवे स्टेशन रोड, प्यारा चौक, नेहरू पार्क, मॉडल टाउन होते हुए पुनः अमर उजाला कार्यालय पर समाप्त हुआ। पूरे रास्ते प्रतिभागियों में भारी उत्साह देखने को मिला। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, सभी ने अपनी सेहत को प्राथमिकता देते हुए इस दौड़ में हिस्सा लिया। विजेताओं को किया गया सम्मानित मैराथॉन समाप्त होने के बाद नेपाल सिंह राणा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुबह की सैर और दौड़ हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत फायदेमंद है। इस तरह के आयोजन समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। आयोजन में विशेष अतिथि रहे मौजूद इस मैराथॉन के आयोजन में सहयोग देने वाले चंद्रपुर ग्रुप ऑफ कंपनीज के संचालक सुधीर चंद्रा और अक्षय चंद्रा, कैपिटल सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल के संचालक कुलजिंद्र सिंह सोढ़ी और मनप्रीत कौर, अमर द ज्वेलर्स के संचालक सुंदर सैनी, रंजीत नारंग, मंगला मॉलडिंग के संचालक लविश गाबा, फाल्कन ऑटोमोबाइल के संचालक हर्षदीप सिंह भट्टी और जेट फिनाइल के संचालक अभिषेक भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा, भाजपा मंडल अध्यक्ष आदेश राणा नाहरपुर ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए बहुत जरूरी हैं। स्वस्थ जीवनशैली का संदेश इस मैराथॉन के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और रोजाना व्यायाम करने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और इस तरह के आयोजन समाज में फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : जुबिन नौटियाल ने अपनी आवाज की रूहानियत से ऑडियंस को बनाया दीवाना

09 Mar 2025

VIDEO : भूले बिसरे खेल में कुश्ती प्रतियोगिता के लिए 45 खिलाड़ियों ने कराया वजन

09 Mar 2025

VIDEO : निर्यातक और रियल इस्टेट कारोबारी की आईटीसी पर विभाग की नजर

09 Mar 2025

VIDEO : सोनभद्र से पलाश का गुलाल लेकर काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा वनवासी समाज

09 Mar 2025

VIDEO : काशी विश्वनाथ धाम में रंगभरी एकादशी का जश्न, भक्तों ने खेली फूलों की होली

09 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : कानपुर प्रीमियर लीग में सूफी गीतों पर शिवम ने दर्शकों को झूमाया

08 Mar 2025

VIDEO : काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों ने खेली फूलों की होली

08 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : मानिक बेरी की कप्तानी पारी से जेके कैंट स्पार्टंस जीता

08 Mar 2025

VIDEO : अलीगढ़ के डीएस कॉलेज में महिला दिवस पर छात्राओं का निशुल्क अखबार वितरण

08 Mar 2025

VIDEO : अलीगढ़ के टीआर डिग्री कॉलेज में महिला दिवस पर छात्राओं का निशुल्क अखबार वितरण

08 Mar 2025

VIDEO : त्योहार शांति व सौहार्द्र से मनाने की अपील, एएसपी बोले- हुड़दंगियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

08 Mar 2025

VIDEO : ट्रांस गंगा सिटी के नाले में गिरे दो सांड़, छह घंटे तक फंसे रहे

08 Mar 2025

VIDEO : डीजे पर पहले डांस करने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

08 Mar 2025

VIDEO : विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी महिलाओं को भाजपा ने किया सम्मानित

08 Mar 2025

VIDEO : भारतीय टीम की जीत के लिए क्रिकेट प्रेमियों ने किया पूजन

08 Mar 2025

VIDEO : सीतापुर में पत्रकार की हत्या, आईजी रेंज प्रशांत कुमार ने की परिवारजनों से की मुलाकात

08 Mar 2025

VIDEO : ब्रज की होली...श्रीगोदा हरिदेव मंदिर में ठाकुर बैकुंठनाथ भगवान ने खेली होली

08 Mar 2025

VIDEO : गोविंदपुरी स्टेशन को गुलाबी लाइटों से सजाया गया, केक काटकर मनाया महिला दिवस

08 Mar 2025

VIDEO : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बोले- बिहार में फिर बनाएंगे सरकार, विपक्षी दलों पर साधा निशाना

08 Mar 2025

Punjab Incident: पंजाब के लुधियाना में बॉयलर फटने से गिरी बिल्डिंग,मलबे में छह की तलाश

08 Mar 2025

VIDEO : रामायण वाटिका में शहरवासियों ने दिखाया उत्साह, एक लाख लोगों ने देखी पुष्प प्रदर्शनी

08 Mar 2025

Rajasthan: राजस्थान रॉयल्स की पिंक जर्सी आई समाने, सिरोही की आदिवासी सोलर इंजीनियर थावरीदेवी ने किया अनावरण

08 Mar 2025

Panna: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे मौजूद, कलेक्टर ने महिलाओं पर की पुष्पवर्षा

08 Mar 2025

VIDEO : कल्याणपुर सीएचसी में तीन कंडम एंबुलेंस जलीं, एक घंटे में आग पर काबू पाया

08 Mar 2025

VIDEO : हल्दी-मेहंदी समारोह का आयोजन, दुल्हनों ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी

08 Mar 2025

Bhind News: प्रेमिका से मिलने आए युवक को गांव के लोगों ने बेल्ट और डंडे से जमकर पीटा, देखें वीडियो

08 Mar 2025

Sehore News: नट बोल्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, भोपाल से फायर बिग्रेड आई तब पाया काबू

08 Mar 2025

Bhind News: खूंटी पर कटा सिर मिलने से फैली सनसनी, सिर फंदे पर लटका था, बॉडी जमीन पर पड़ी मिली

08 Mar 2025

VIDEO : राष्ट्रीय लोक अदालत में दो लाख मामलों का हुआ निस्तारण

08 Mar 2025

VIDEO : चित्रकूट में सांप के डसने से किशोरी की मौत

08 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed