मानिक बेरी (67) और कप्तान अलमास शौकत (41) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर जेके कैंट स्पार्टंस ने शनिवार को ग्रीनपार्क में मयूर मेरिकल्स कल्याणपुर को सात विकेट से हराया। साथ ही केपीएल के सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। मयूर मेरिकल्स ने पहले खेलकर 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रनों का स्कोर बनाया। जिसे जेके कैंट ने 18.5 ओवर में 3 विकेट के पर हासिल कर दूसरी जीत पाई। 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेके कैंट स्पार्टंस को शुरुआती झटका अनमोल रतन मिश्रा (2) के रूप में सौरभ यादव ने दिया। इसके बाद ब्रजेंद्र (31) को दिव्य प्रकाश ने क्लीन बोल्ड किया। दो विकेट के बाद मानिक बेरी ने (43 गेंदों में नाबाद 67) ने अमलास (25 गेंदों में 41 रन) के साथ 74 और यशोवर्द्धन सिंह (नाबाद 15) के साथ नाबाद 27 रनों की साझेदारी कर टीम को 18.5 ओवर में 3 विकेट पर 160 रन बनाते हुए सात विकेट से जीत दिलायी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मयूर मेरिकल्स कल्याणपुर का शुरुआती क्रम विफल होने के बावजूद रौनक सिंह (49), कप्तान मो. शारिम (40) और साहिल (28) ने टीम को 20 ओवरों में 7 विकेट पर 158 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा दिव्य प्रकाश ने 15, सनम्वय दीक्षित ने 10 रन बनाए। जेके कैंट से निशांत गौड़, रिषभ राजपूत और यशोवर्द्धन सिंह ने 2-2 तथा एक विकेट अभिषेक तोमर ने लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।