{"_id":"67cc37a4bb1bfbd4500d2ea3","slug":"video-amethi-palsa-na-atarajanapathaya-tana-matarasaikal-cara-ka-kaya-garafatara-10-bika-bramatha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Amethi: पुलिस ने अंतर्जनपदीय तीन मोटरसाइकिल चोरों को किया गिरफ्तार, 10 बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Amethi: पुलिस ने अंतर्जनपदीय तीन मोटरसाइकिल चोरों को किया गिरफ्तार, 10 बाइकें बरामद
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली जहां शुक्रवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीन शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों की निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिल और तीन अवैध तमंचे समेत भारी मात्रा में मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद हुए।
गैंग के सरगना लाल साहब सिंह के ऊपर प्रदेश के कई जिलों में 17 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस सभी चोरों को जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है। मामला जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के पास का है जहां देर रात जगदीशपुर थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव और स्वाट टीम प्रभारी अनूप सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरों का एक गैंग जो चोरी की कुछ मोटरसाइकिलों के साथ मोहम्मदपुर गांव के पास झाड़ियां में छिपा हुआ हैं।
सूचना मिलते ही हरकत में आई जगदीशपुर पुलिस और स्वाट टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए तीन शातिर चोरों लाल साहब सिंह उर्फ विक्रम सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी पिपरी थाना हलियापुर जिला सुल्तानपुर, रामकुमार उर्फ आकाश अग्रहरि पुत्र छोटेलाल निवासी गनापुर थाना बल्दीराय और सूरज पासी पुत्र पांचू निवासी पिपरी थाना हलियापुर जिला सुल्तानपुर को देर रात करीब 2 बजे गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान तीनों चोरों के पास से एक-एक अवैध तमंचा और एक-एक जिंदा कारतूस 315 बोर का बरामद हुआ।
मौके से झाड़ियां में छुपा कर रखी गई चोरी की 8 मोटरसाइकिल और दो मोटरसाइकिलों के पार्ट्स को पुलिस ने बरामद किया। पुलिस द्वारा बरामद की गई मोटरसाइकिल बाराबंकी, लखनऊ समेत अन्य जिलों से चुराई गई थीं। इस वाहन चोर गैंग का मुखिया लाल साहब उर्फ विक्रम सिंह है जिस पर प्रदेश के कई जिलों में 17 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके साथ ही दूसरे चोर रामकुमार आकाश अग्रहरि पर भी एक मुकदमा दर्ज है फिलहाल पुलिस तीनों चोरों को जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।