Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Youths came out with the message of protection of wood and environment from Holi of sticks
{"_id":"67cbb465e92b48ecfd0895a5","slug":"youths-came-out-with-the-message-of-protection-of-wood-and-environment-from-holi-of-sticks-umaria-news-c-1-1-noi1225-2704114-2025-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Umaria News: कंडे की होली जलाएं, लकड़ी और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश देने निकली युवाओं की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: कंडे की होली जलाएं, लकड़ी और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश देने निकली युवाओं की टीम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Sat, 08 Mar 2025 12:25 PM IST
आओ जलाएं कंडे की होली अभियान से जुड़े युवा ने कहा कि हम गाय के गोबर से बने कंडों की होली जलाकर न केवल पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं, बल्कि गौशालाओं के विकास में भी योगदान दे सकते हैं। कंडों की होली जलाने से लकड़ी की बचत होगी और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा।
आओ जलाएं कंडे की होली अभियान के संयोजक हिमांशु तिवारी ने बताया कि युवा टीम उमरिया के सदस्यों द्वारा इस वर्ष भी लकड़ी की जगह कंडों से होलिका दहन किया जाएगा। इसके लिए टीम के सदस्य गांव-गांव और घर-घर जाकर कंडे इकट्ठा करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि होलिका जलाते समय अक्सर हम अति उत्साह में आकर कई क्विंटल लकड़ी जला देते हैं। कई जगहों पर तो हरे-भरे पेड़ भी काटकर होली में रख दिए जाते हैं, जिससे प्रकृति को नुकसान होता है।
पर्यावरण शुद्ध करने की पहल
हिमांशु तिवारी ने बताया कि होलिका दहन के दौरान उपले और गोकाष्ठ जलाने के साथ उसमें कपूर और इलायची डालने से वातावरण शुद्ध होगा। इससे स्वाइन फ्लू जैसे संक्रमण फैलाने वाले कीटाणु भी नष्ट हो जाएंगे। उन्होंने सभी से "आओ जलाएं कंडों की होली" अभियान में सहयोगी बनने की अपील की। साथ ही कहा कि जागरूक नागरिक की भूमिका निभाते हुए हमें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।
युवाओं ने लिया संकल्प
युवा टीम उमरिया के सदस्यों ने इस वर्ष उमरिया जिले के विभिन्न स्थानों पर कंडों की होली जलाने का निर्णय लिया है। इन युवाओं का कहना है कि इस बार लकड़ी की जगह आसपास उगी झाड़ियों का उपयोग किया जाएगा और कंडों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसकी तैयारी में 100 से अधिक युवा जुटे हुए हैं। युवाओं ने आवाहन किया कि "आइए, इस बार होली पर यह शपथ लें कि लकड़ी न जलाएंगे और न जलाने देंगे। प्राकृतिक रूप से होलिका के लिए गोबर के कंडों का प्रयोग करेंगे। इससे पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा और गौशालाएं भी समृद्ध होंगी। इस अभियान में टीम संयोजक हिमांशु तिवारी, खुशी सेन, लक्ष्मी महोबिया, खुशबू बर्मन, साक्षी रैदास, महक सोनी, सुनैना प्रजापति, पिंकी महोबिया सहित 100 युवा जुटे हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।