{"_id":"6adaed245eb8e51e2c024404","slug":"video-video-amatha-ma-na-kathara-para-matathana-shanpr-1099-shakashhaka-dalga-vata-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अमेठी में नौ केंद्रों पर मतदान शुरू, 1099 शिक्षक डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अमेठी में नौ केंद्रों पर मतदान शुरू, 1099 शिक्षक डालेंगे वोट
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को नौ मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया। 1099 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 10 बजे तक 21.57 प्रतिशत मदतान हुआ है। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी शशांक चौधरी और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने गौरीगंज तहसील स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिले में मतदान के लिए 12 पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं। इनमें नौ पार्टियां मतदान केंद्रों पर तैनात हैं, जबकि तीन रिजर्व रखी गई हैं। मतदान केंद्रों पर कार्मिक मतदाताओं की पहचान और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान करा रहे हैं। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी लगातार मतदान स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। अधिकारियों ने संबंधित कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और निर्वाचन संबंधी निर्देशों का पालन करने को कहा है।
जिले के 1099 शिक्षक मतदाताओं में 854 पुरुष और 245 महिलाएं हैं। मतदान की निगरानी के लिए 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, चार जोनल मजिस्ट्रेट और दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के अलावा अन्य व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मीडिया प्रतिनिधि वैध परिचय पत्र के साथ मतदान केंद्र तक जा सकेंगे, लेकिन मतदान कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
अमेठी में सबसे अधिक 307 मतदाता
जिले के नौ मतदान केंद्रों में तहसील कार्यालय भवन अमेठी में सबसे अधिक 307 मतदाता पंजीकृत हैं। तहसील कार्यालय गौरीगंज में 180, क्षेत्र पंचायत कार्यालय जगदीशपुर में 165, मुसाफिरखाना में 123, भादर में 95, सुभाष पशुपतिनाथ इंटर कॉलेज तिलोई में 97, सिंहपुर में 52 और बहादुरपुर में 41 मतदाता हैं। सबसे कम 39 मतदाता क्षेत्र पंचायत कार्यालय जामों में पंजीकृत हैं।
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम
प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। अधिकारी मतदान प्रक्रिया पर नजर रख रहे हैं, ताकि मतदाता बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।