सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   VIDEO : In Punjab, a son killed his 70-year-old mother in greed for land and set the house on fire, three accused arrested

VIDEO : पंजाब में बेटे ने जमीन के लालच में 70 साल की बुजुर्ग मां की हत्या कर घर में लगाई आग, तीन आरोपी गिरफ्तार

Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Sat, 08 Mar 2025 06:07 PM IST
VIDEO : In Punjab, a son killed his 70-year-old mother in greed for land and set the house on fire, three accused arrested
पंजाब के मोगा जिले के जलालाबाद पूर्वी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपनी पत्नी और बहू के साथ मिलकर अपनी 70 वर्षीय बुजुर्ग मां की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए घर में आग लगा दी। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जब मृतका गुरनाम कौर (70) को उसके बेटे सुखमंदर, उसकी पत्नी और बहू ने मिलकर शराब के नशे में बेरहमी से मार डाला। इसके बाद चारपाई सहित पूरे घर में आग लगा दी, ताकि मामला दुर्घटना लगे। वहीं, पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जमीन के लालच में मां से करता था झगड़ा मृतका गुरनाम कौर की बेटी दलजीत कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका भाई सुखमंदर अपनी मां से 5 मरले जमीन अपने नाम करवाने के लिए लगातार झगड़ा करता था। परिवार के चार बहन और एक भाई हैं। पिता की तीन साल पहले मृत्यु हो चुकी थी, जिसके बाद मां के नाम पर 5 मरले जमीन थी। चारों बहनों ने आपसी सहमति से फैसला किया था कि जो भाई मां की देखभाल करेगा, उसे जमीन दी जाएगी। लेकिन सुखमंदर जबरदस्ती जमीन अपने नाम करवाने के लिए मां से झगड़ता था। आग लगने की सूचना देकर जताई दुर्घटना की बात दलजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार रात उसके भाई सुखमंदर ने फोन कर बताया कि मां की आग लगने से मौत हो गई है। जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि मां की लाश चारपाई पर बुरी तरह जली हुई थी, लेकिन कमरे के आसपास कोई भी आग के निशान नहीं थे। इस बात पर संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह ने तुरंत फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरू की। जांच के दौरान साफ हुआ कि महिला को पहले मारा गया और फिर चारपाई पर आग लगाकर हत्या को दुर्घटना दिखाने की कोशिश की गई। पुलिस ने दलजीत कौर के बयान पर मृतका के बेटे सुखमंदर, उसकी पत्नी और बहू के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि सुखमंदर का बेटा फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश जारी है। डीएसपी ने की पुष्टि, आरोपी ने कबूल किया जुर्म डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सुखमंदर अपनी मां से 5 मरले जमीन अपने नाम करवाने के लिए अक्सर झगड़ा करता था। घटना वाली रात वह शराब के नशे में था और अपनी पत्नी व बहू के साथ मिलकर मां का गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में चारपाई पर लाश को रखकर आग लगा दी, ताकि मामला दुर्घटना लगे। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुखमंदर का बेटा अभी फरार है। पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम: सुखमंदर (बेटा) सुखमंदर की पत्नी सुखमंदर की बहू आरोपियों पर हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 201 (सबूत मिटाना) और 34 (साझा अपराध) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। परिवार में पसरा मातम, न्याय की मांग इस दर्दनाक घटना के बाद मृतका गुरनाम कौर के परिवार में मातम छाया हुआ है। बेटी दलजीत कौर ने प्रशासन से मांग की है कि उसकी मां के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पुलिस ने भरोसा दिया है कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : जन औषधि केंद्र में सिर्फ 90 दवाएं, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा के निरीक्षण के दौरान सामने आई हकीकत

08 Mar 2025

VIDEO : शिक्षकों के उन्नयन पर लोहाघाट में गोष्ठी, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने किया शुभारंभ

08 Mar 2025

VIDEO : छात्र-छात्राओं में छाया होली का खुमार, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों की फूली सांसें

08 Mar 2025

VIDEO : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में होली का आयोजन, डीएलएड प्रशिक्षुओं ने जमाया रंग

08 Mar 2025

VIDEO : नारनौल में श्याम मंदिर से निकाली शोभायात्रा, डीजे पर झुमे श्रद्धालु

विज्ञापन

VIDEO : Lucknow: ऑल इंडिया इंश्योरेंस वूमेंस कनवेंशन का आयोजन

08 Mar 2025

Umaria News: कंडे की होली जलाएं, लकड़ी और पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश देने निकली युवाओं की टीम

08 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : Lucknow: साड़ी पहनकर महिलाओं ने मैराथन में लिया भाग, लगाई लंबी दौड़

08 Mar 2025

Hanumangarh: 8 से 10 मार्च तक कृषि महोत्सव और उन्नत कृषि तकनीकी मेला का आयोजन, कंवर ग्रेवाल देंगे प्रस्तुति

08 Mar 2025

VIDEO : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सांस्कृतिक आयोजन, हीमोग्लोबिन की कराई जांच

08 Mar 2025

VIDEO : सहारनपुर में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के विरोध में हंगामा, सड़क पर उतरे मुस्लिम समुदाय के लोग

08 Mar 2025

VIDEO : अग्रवाल को करें बर्खास्त, भट्ट मांगें जनता से माफी

08 Mar 2025

Khargone News: बाबू को चपरासी बनने वालीं कलेक्टर भव्या ने अब तीन पर दर्ज कराई FIR, 84 लाख के गबन का है मामला

08 Mar 2025

Alwar News:  परीक्षा पेपर लीक गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा

08 Mar 2025

VIDEO : कुल्लू में ब्रह्माकुमारीज राजयोग केंद्र ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

08 Mar 2025

VIDEO : सेंट एडवर्ड्स स्कूल के 100 वर्ष पूरे होने पर हेरिटेज साइकिलिंग राइड का आयोजन, 60 लोगों ने लिया भाग

08 Mar 2025

VIDEO : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस...पुलिस ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का किया आयोजन, खुद को सुरक्षित रखने के तरीके बताएं

08 Mar 2025

VIDEO : परवाणू में 1.5 किलोमीटर की मैराथन से दिया महिला सशक्तिकरण संदेश

08 Mar 2025

VIDEO : काशी से मथुरा जाएगा बाबा का प्रसाद

08 Mar 2025

VIDEO : बनीखेत स्थित एक निजी होटल में लगी आग हजारों का नुकसान

08 Mar 2025

VIDEO : फंदे से झूलता मिला विवाहिता महिला का शव

08 Mar 2025

VIDEO : मोहाली के शाहीमाजरा आरएमसी पॉइंट में कूड़ा गिराने का विरोध

08 Mar 2025

VIDEO : ट्रेनिंग के लिए 36 प्रिंसिपल सिंगापुर रवाना, सीएम मान ने दिखाई हरी झंडी

VIDEO : Kanpur…आयकर मूल्यांकन कार्रवाई और अपील विषय पर गोष्ठी का आयोजन

08 Mar 2025

VIDEO : Kanpur…हड़ताल के समर्थन में बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन, पांच दिन की बैंकिंग की कर रहे हैं मांग कर्मचारी

08 Mar 2025

VIDEO : सहारनपुर के मैक्स फोर्ट वर्ल्ड स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच किया परीक्षाफल वितरित

08 Mar 2025

VIDEO : योगी की पुलिस की जो कॉलर पकड़ेगा तो उसका कलेजा निकाला लिया जाएगा

08 Mar 2025

VIDEO : काशी में महिला पुलिस ने संभाली यातायात की कमान

08 Mar 2025

VIDEO : हरदोई में बड़ी नकल का खुलासा, प्रधानाचार्य के आवास में 14 लोग हल कर रहे थे पेपर, STF ने 16 सॉल्वर पकड़े

08 Mar 2025

VIDEO : सीएम योगी आज नोएडा में, तीन IT कंपनियों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

08 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed