{"_id":"67cbeca3c2643f9ec10ddf0d","slug":"video-students-are-in-holi-mood-security-personnel-of-kurukshetra-university-are-worried","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : छात्र-छात्राओं में छाया होली का खुमार, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों की फूली सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : छात्र-छात्राओं में छाया होली का खुमार, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों की फूली सांसें
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) के छात्र-छात्राओं पर अभी से ही होली का खुमार चढ़ने लगा है। जहां छात्र-छात्राएं रंग-गुलाल से रंगे दिखाई पड़ने लगे हैं वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा प्रबंधों के चलते सेकेंड गेट बंद कर दिया गया है तो वहीं थर्ड गेट पर दो लेयर बैरिकेडिंग कर दी गई है।
यहीं नहीं विश्वविद्यालय परिसर में जगह-जगह नाकेबंदी भी की गई है। थर्ड गेट पर गहन जांच के बाद ही वाहनों को विश्वविद्यालय में प्रवेश दिया जा रहा है, जिसके कारण यहां वाहनों की सुबह से ही लंबी लाइन लगी रही। सुरक्षाकर्मी विश्वविद्यालय परिसर में गश्त कर चप्पे-चप्पे पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।
होली से पहले ही छात्र-छात्राएं अपने सहपाठियों के साथ होली खेलते हुए घर रवाना होने लगे हैं। विश्वविद्यालय परिसर में सुबह से ही विद्यार्थियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली खेली। वहीं सुरक्षाकर्मियों ने भी मोर्चा संभालते हुए परिसर में विद्यार्थियों को एक जगह इकट्ठा नहीं होने दिया और पूरे दिन होली खेल रहे विद्यार्थियों के साथ कैंटीन और पार्कों में गश्त करते नजर आए। विश्वविद्यालय प्रशासन की सख्ती के चलते छात्र-छात्राओं व विश्वविद्यालय में प्रवेश करने वाले लोगों को भारी परेशानी भी झेलनी पड़ी।
होली की आड़ में न हो अप्रिय घटना, किए पुख्ता प्रबंध : प्रो गुप्ता
विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो अनिल गुप्ता का कहना है कि होली पर अक्सर देखा जाता है कि कुछ शरारती तत्व परिसर में आ जाते हैं, जो छात्राओं को रंग लगाने की कोशिश करते हैं। इसके चलते विद्यार्थियों की सुरक्षा और होली की आड़ में कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।