{"_id":"67cbec9fe5c5353d170fe027","slug":"video-jal-shakashha-eva-para-shakashhanae-sasathana-ma-hal-ka-aayajana-daeleda-para-shakashhao-na-jamaya-raga","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में होली का आयोजन, डीएलएड प्रशिक्षुओं ने जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में होली का आयोजन, डीएलएड प्रशिक्षुओं ने जमाया रंग
बागेश्वर में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली गीत गाए। लोगों को आपसी वैमनस्य को भूलकर सौहार्द के साथ होली पर्व मनाने का संदेश दिया। शुक्रवार को सुबह से ही प्रशिक्षण संस्थान में होली मिलन कार्यक्रम की तैयारियां होने लगी थीं। पहले प्रशिक्षुओं ने अबीर-गुलाल के साथ होली खेली, जिसके बाद गायन की महफिल जमाई। प्रशिक्षुओं ने सिद्धि के दाता विघ्न विनाशन, होली खेले गिरिजापति नंदन गीत से होली गायन की शुरूआत की। झुकी आयो शहर में व्याेपारी, होली आई रे कन्हाई, आयो नवल बसंत सखी ऋतुराज कहायो आदि होली गीत प्रस्तुत कर मन मोहा। प्रशिक्षुओं ने कहा कि होली आपसी बैर भाव भुलाकर मेलजोल बढ़ाने और सभी को एक समान रंग में रंगने का त्योहार है। पूर्व से पहाड़ों में घर-घर में होली गायन होता था। बदलते समय में नशे आदि बुराइयों के कारण होली गायन की परंपरा कई स्थानों पर कम हो गई है। अपनी समृद्ध परंपरा को सहेजने और संवारने के लिए हमें ही पहल करनी होगी। डायट में इसी उद्देश्य के तहत कार्यक्रम किया गया है। इस मौके पर ललित धानक, मनीषा कनवाल, रितिका मेहता, अनिल रावत, आराध्या राणा, मनोज कुमार, आंचल, आरती, दीपा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।