{"_id":"697860654a05d51a020fa8db","slug":"video-potholes-causing-problems-for-pedestrians-2026-01-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर के शहीद भगत सिंह चौक पर गड्ढों से राहगीरों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर के शहीद भगत सिंह चौक पर गड्ढों से राहगीरों को हो रही परेशानी
यमुनानगर के शहीद भगत सिंह चौक पर सड़क के बीचोंबीच बने गड्ढे ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। इस गड्ढे के कारण रोजाना वाहन चालकों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार बाइक सवार और ऑटो रिक्शा चालक इस गड्ढे में गिर चुके हैं, जिससे उन्हें चोटें भी आई हैं। खासतौर पर रात के समय और बारिश के दौरान यह गड्ढा और भी खतरनाक साबित हो रहा है।
हैरानी की बात यह है कि नगर निगम कार्यालय इस स्थान से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। बावजूद इसके, इस गंभीर समस्या पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अधिकारी अक्सर इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, फिर भी सड़क की बदहाल स्थिति पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
मौके पर मौजूद सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि इस समस्या के बारे में कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। उन्होंने कहा कि सड़क के बीच बने इस गड्ढे से हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है और किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द गड्ढे को भरवाकर सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।