Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Property dealer murdered in broad daylight in Yamunanagar; attacked with a brick on Santpura Gurudwara Road.
{"_id":"6a7333304285c1e3370ff39f","slug":"video-property-dealer-murdered-in-broad-daylight-in-yamunanagar-attacked-with-a-brick-on-santpura-gurudwara-road-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, संतपुरा गुरुद्वारा रोड पर ईंट से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, संतपुरा गुरुद्वारा रोड पर ईंट से हमला
यमुनानगर। शहर में बुधवार दोपहर संतपुरा गुरुद्वारा रोड पर एक प्रॉपर्टी डीलर की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय प्रॉपर्टी डीलर शिवकुमार मोबाइल पर बात करते हुए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार हमलावर ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया।
मृतक शिवकुमार भगवानगढ़ के रहने वाले थे और यमुनानगर में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके से पुलिस को एक ईंट भी बरामद हुई है। सड़क पर खून के निशान मिले हैं। पुलिस का मानना है कि सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण अधिक रक्तस्राव से उनकी मौत हुई।
वारदात से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। फुटेज में शिवकुमार सड़क किनारे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह मोबाइल पर किसी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनके पीछे एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दे रहा है। बाइक सवार ने हेलमेट लगाया हुआ था और पीठ पर बैग टंगा था। कुछ देर बाद उसने पीछे से आकर हमला किया और मौके से फरार हो गया।
यमुनानगर के पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि घटना दोपहर करीब 2 बजकर 40 मिनट की है। शिवकुमार गुरुद्वारे के सामने वाली सड़क पर पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार ने उनके सिर में ईंट मार दी। मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
एसपी ने बताया कि शिवकुमार ने यमुनानगर में अपना कार्यालय बना रखा था और एक भवन किराये पर भी दे रखा था। पुलिस परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने जल्द आरोपी को पकड़ने का दावा किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।