Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Rain lashed Yamunanagar for the third consecutive day; the heavy downpour brought relief from the heat and humidity.
{"_id":"6a4b94a4ecc353ee3f0f0cbc","slug":"video-rain-lashed-yamunanagar-for-the-third-consecutive-day-the-heavy-downpour-brought-relief-from-the-heat-and-humidity-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में तीसरे दिन भी बरसे मेघ, झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में तीसरे दिन भी बरसे मेघ, झमाझम बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत
फोटो और विडियो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
यमुनानगर। जिले में आज लगातार तीसरे दिन हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई। रविवार सुबह तेज धूप निकलने से मौसम फिर गर्म होने लगा था। दोपहर तक उमस बढ़ने से लोग पसीने से तरबतर नजर आए और घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।
करीब एक घंटे तक हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। कई जगह बच्चे और युवा बारिश में भीगते नजर आए, जबकि राहगीरों ने भी बारिश का आनंद लिया। बाजारों और सड़कों पर लोगों के चेहरों पर गर्मी से राहत मिलने की खुशी साफ दिखाई दी।
पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के कारण आमजन परेशान थे। लगातार तीसरे दिन हुई बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई। हालांकि कुछ निचले इलाकों में पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव से किसानों ने भी राहत महसूस की और इसे खरीफ फसलों के लिए लाभदायक बताया।
अगले दिनों में भी राहत के आसार
मौसम में आए बदलाव के बाद लोगों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत बनी रहेगी। यदि इसी तरह बीच-बीच में बारिश होती रही तो तापमान नियंत्रित रहेगा और उमस का असर भी कम होगा। वहीं किसानों का कहना है कि समय पर होने वाली बारिश धान समेत खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।