Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Revenue work comes to a standstill in Yamunanagar due to the strike by patwaris (revenue officials), causing inconvenience to the public.
{"_id":"6981e394e63cfc056c0c244a","slug":"video-revenue-work-comes-to-a-standstill-in-yamunanagar-due-to-the-strike-by-patwaris-revenue-officials-causing-inconvenience-to-the-public-2026-02-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में पटवारियों की हड़ताल से राजस्व कार्य ठप, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में पटवारियों की हड़ताल से राजस्व कार्य ठप, जनता परेशान
जिले में पटवारी और कानूनगो पिछले कई दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल का मुख्य कारण बाढ़ के दौरान गिरदावरी में फोटो अपलोड करने के तरीके को लेकर सरकार द्वारा छह पटवारियों को निलंबित किया जाना बताया जा रहा है। पटवारी संघ इन निलंबित कर्मचारियों की बहाली की मांग कर रहा है और इसी के विरोध में कामकाज बंद कर दिया गया है।
पटवारियों की हड़ताल का सीधा असर पटवारखानों में दिखाई दे रहा है। जमीन रिकॉर्ड से जुड़े काम, इंतकाल (भूमि नामांतरण), जमाबंदी, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य राजस्व संबंधी सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ी हैं। रोजाना पटवारखानों में आने वाले लोग बिना काम कराए ही लौटने को मजबूर हैं। कई मामलों में जरूरी दस्तावेज न मिलने के कारण लोगों के निजी और सरकारी काम अटक गए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर है, जहां जमीन से जुड़े मामलों का निपटारा पूरी तरह पटवारियों पर निर्भर रहता है। किसानों और आम नागरिकों का कहना है कि हड़ताल के कारण उन्हें समय और पैसे दोनों का नुकसान हो रहा है। जनता ने सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की है, ताकि राजस्व सेवाएं दोबारा सुचारु रूप से शुरू हो सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।