{"_id":"6a7c757c30dcf2fea002d96b","slug":"video-sanitation-workers-protest-vociferously-for-the-seventh-day-strike-to-continue-until-the-15th-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सातवें दिन भी गरजे सफाई कर्मचारी, 15 तक जारी रहेगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें दिन भी गरजे सफाई कर्मचारी, 15 तक जारी रहेगी हड़ताल
यमुनानगर।
नगर निगम की कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। कर्मचारियों की हड़ताल को एक सप्ताह हो गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों की हड़ताल अब 15 अगस्त तक जारी रहेगी। कर्मचारियों ने हड़ताल के दौरान बुधवार को नगर निगम कार्यालय में धरना देकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व यमुनानगर इकाई के प्रधान पपला, सचिव सुभाष ने किया। इस दौरान उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है।
इस दौरान राज्य महासचिव मांगे राम तिगरा, राजकुमार ससोली, उपप्रधान रमन, प्रधान सनी, सह सचिव संजीत तिगरा, कोषाध्यक्षर संजय गहलोत, मुख्य संगठनकर्ता अमित, संगठन सचिव श्यामलाल जठलान, संजय डुलगच, प्रेस सचिव कन्हैया ने कहा कि मई में कर्मचारियों ने 13 दिन तक हड़ताल की थी। उस दौरान सरकार ने 22 सूत्रीय मांगपत्र में से 17 मांगें मानते हुए 30 जून तक संबंधित पत्र जारी करने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि अब तक न तो कोई पत्र जारी किया गया और न ही किसी कर्मचारी को पक्का किया गया। इसके बाद राज्य कमेटी के प्रतिनिधिमंडल की सरकार के साथ 29 जुलाई और पांच अगस्त को दो बार बातचीत हुई, लेकिन हर बार सरकार की ओर से आश्वासन और बहाने ही मिले। इसके चलते 12 से 15 अगस्त तक चार दिन के लिए हड़ताल आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सभी पे-रोल सफाई कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों को विभाग के रोल पर लेने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, सफाई कर्मचारियों को 2000 रुपये जोखिम भत्ता देने और एक्सग्रेशिया की शर्तों में बदलाव की मांग की गई। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन जारी रहेगा। इससे जनता को होने वाली परेशानी की जिम्मेदारी सरकार की होगी।
-------
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।