{"_id":"6acf5d6db96596f5430afb29","slug":"video-speeding-car-hits-father-son-duo-on-bicycle-in-yamunanagar-father-dies-son-injured-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बाप-बेटे को मारी टक्कर, पिता की मौत; बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार बाप-बेटे को मारी टक्कर, पिता की मौत; बेटा घायल
ड्यूटी से छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रहे बाप-बेटे को खारवन मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी करीब 50 वर्षीय लाल बहादुर अपने बेटे मनोज कुमार के साथ उधमगढ़ स्थित एक प्लाई फैक्टरी में काम करते थे। दोनों जगाधरी की गंगा कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। रात को ड्यूटी खत्म होने के बाद पिता-पुत्र साइकिल से घर लौट रहे थे। जब वे खारवन मोड़ के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से पिता की मौके पर मौत
टक्कर इतनी जोरदार थी कि लाल बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनका बेटा मनोज कुमार घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार चालक दुर्घटना के बाद मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने जांच शुरू की
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। मृतक की पहचान लाल बहादुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।