Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Yamuna Nagar News
›
Yamunanagar: Patwaris and Kanungos launch protest over technical glitches in the new portal; two-day symbolic sit-in begins.
{"_id":"6a86e62486e390545101e7be","slug":"video-yamunanagar-patwaris-and-kanungos-launch-protest-over-technical-glitches-in-the-new-portal-two-day-symbolic-sit-in-begins-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: नए पोर्टल की तकनीकी खामियों पर पटवारी-कानूनगो ने खोला मोर्चा, दो दिवसीय सांकेतिक धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: नए पोर्टल की तकनीकी खामियों पर पटवारी-कानूनगो ने खोला मोर्चा, दो दिवसीय सांकेतिक धरना शुरू
यमुनानगर। राजस्व विभाग से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को लेकर दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा ने मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन की ओर से 20 और 21 अगस्त को दो दिवसीय सांकेतिक धरना दिया जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि जमाबंदी और इंतकाल के लिए लागू किए गए नए पोर्टल में पिछले करीब चार महीने से लगातार तकनीकी और रिकॉर्ड संबंधी खामियां सामने आ रही हैं। इससे पटवारी-कानूनगो के साथ आम लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जिला प्रधान रामफल ने बताया कि पोर्टल पर रोजाना नई समस्याएं सामने आ रही हैं। इनकी जानकारी विभागीय अधिकारियों और आईटी टीम को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। एसोसिएशन ने मांग की है कि पोर्टल की तकनीकी खामी के कारण रिकॉर्ड में होने वाली किसी भी गलती की जिम्मेदारी संबंधित आईटी विभाग की तय की जाए।
कर्मचारियों ने डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि सर्वे के लिए उपलब्ध कराए गए टैब और करीब 20 मीटर की निर्धारित रेंज व्यावहारिक नहीं है। धान और ईख जैसी फसलों में खेत के अंदर जाकर सर्वे करने में कर्मचारियों को दिक्कत होती है। एसोसिएशन ने रेंज बढ़ाकर कम से कम 150 मीटर करने और फेस ऑथेंटिकेशन की अनिवार्यता हटाने की मांग की है। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर और टैब उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई है।
रामफल ने बताया कि नए पोर्टल को लागू करने से पहले संशोधित लैंड रिकॉर्ड मैनुअल जारी किया जाना चाहिए। ऑटो म्यूटेशन में गलत इंतकाल दर्ज होने की स्थिति में कानूनी जिम्मेदारी भी आईटी विभाग की तय करने की मांग की गई है।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि 21 अगस्त तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो सांकेतिक धरने को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदला जा सकता है। कर्मचारियों का कहना है कि तकनीकी खामियों का असर सीधे आम लोगों के जमाबंदी, इंतकाल और गिरदावरी जैसे जरूरी राजस्व रिकॉर्ड पर पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।