{"_id":"69fb0e3914f087772f0371d2","slug":"video-barthin-shahtalai-road-in-dilapidated-condition-risk-of-accidents-near-sangasvi-2-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बरठीं-शाहतलाई सड़क की हालत बदहाल, संगास्वी-2 के पास हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बरठीं-शाहतलाई सड़क की हालत बदहाल, संगास्वी-2 के पास हादसे का खतरा
बरठीं-शाहतलाई सड़क पर संगास्वी-2 गांव के पास सड़क की हालत खराब हो चुकी है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग समस्या से अवगत होने के बावजूद मूकदर्शक बना हुआ है। बुधवार को ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग बरठीं में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। सड़क की खराब स्थिति के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। विशेषकर बारिश के दौरान यह मार्ग और अधिक खतरनाक हो जाता है, जिससे वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना जोखिम भरा बन जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से स्कूली बच्चों, राहगीरों और स्थानीय लोगों की रोजाना आवाजाही रहती है, ऐसे में विभाग को प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क के विस्तारीकरण की योजना जरूर है, लेकिन इसमें लंबा समय लग सकता है। तब तक अस्थायी रूप से सड़क की स्थिति सुधारना बेहद जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।