{"_id":"6a82d6aaaa7cfa4af00f8308","slug":"video-bilaspur-bjym-protest-vande-mataram-congress-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: वंदे मातरम के अपमान के आरोप पर कांग्रेस के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन, माफी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: वंदे मातरम के अपमान के आरोप पर कांग्रेस के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन, माफी की मांग
वंदे मातरम के अपमान के आरोपों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजयुमो बिलासपुर की ओर से कांग्रेस कार्यालय के सामने जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की और वंदे मातरम, भारत माता की जय और जय हिंद के उद्घोष किए।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल और भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। उन्होंने सोनिया गांधी और कांग्रेस नेतृत्व से वंदे मातरम के कथित अपमान को लेकर देश की जनता से माफी मांगने की मांग की।
राष्ट्रीय सम्मान का विषय बताया
भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने कहा कि वंदे मातरम का सम्मान किसी राजनीतिक विचारधारा का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के लिए राष्ट्र सम्मान का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और कांग्रेस नेताओं की ओर से वंदे मातरम का अपमान किया गया है, जिसे उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बताया।
उन्होंने कहा कि वंदे मातरम करोड़ों भारतीयों की भावनाओं और स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से जुड़ा है। स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष के दौरान इसे राष्ट्रीय उद्घोष के रूप में अपनाया था। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय गीत के प्रति अनादर को देश स्वीकार नहीं करेगा।
कांग्रेस के ऐतिहासिक संबंध का किया जिक्र
कृष्ण लाल चंदेल ने कहा कि वंदे मातरम की रचना बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी और वर्ष 1896 में कांग्रेस अधिवेशन में रवींद्रनाथ टैगोर ने इसका गायन किया था। 1905 के स्वदेशी आंदोलन के दौरान यह अंग्रेजी शासन के खिलाफ राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बना।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए यह आत्ममंथन का विषय है कि जिस संगठन के ऐतिहासिक अधिवेशन में कभी वंदे मातरम गूंजा था, आज उसी के शीर्ष नेतृत्व पर इसके अपमान के आरोप लगाए जा रहे हैं।
कांग्रेस नेतृत्व से जवाब की मांग
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामपाल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर वर्षभर कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस नेतृत्व के व्यवहार से राष्ट्रीय गीत के सम्मान को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजयुमो राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े विषय पर किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। कांग्रेस नेतृत्व को वंदे मातरम के अपमान के आरोपों पर देश की जनता के सामने जवाब देना चाहिए और सोनिया गांधी को माफी मांगनी चाहिए।
प्रदर्शन में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी सोनल शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष जमुना, युवा मोर्चा महामंत्री विनोद ठाकुर, सुनील राणा सहित भाजपा और भाजयुमो के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।