{"_id":"68a5a4e9f0a65930d4075893","slug":"video-bilaspur-central-school-will-be-built-in-kothipura-aiims-employees-and-local-children-will-get-facilities-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: कोठीपुरा में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, एम्स कर्मचारियों व स्थानीय बच्चों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: कोठीपुरा में बनेगा केंद्रीय विद्यालय, एम्स कर्मचारियों व स्थानीय बच्चों को मिलेगी सुविधा
एम्स बिलासपुर के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बच्चों को अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही क्षेत्र में मिल सकेगी। लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए कोठीपुरा में केंद्रीय विद्यालय खोलने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर उपयुक्त भूमि का चयन कर लिया है। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि विद्यालय निर्माण के लिए चुनी गई भूमि एम्स परिसर के भीतर है। यह स्थान जेएनवी स्कूल और एम्स के लिए बनाए जा रहे 33 केवी सब-स्टेशन के पास है। खास बात यह है कि इस जमीन के लिए एफसीए क्लियरेंस की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे निर्माण कार्य शीघ्र शुरू हो सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय खोलने के प्रयास कई वर्ष से चल रहे थे, लेकिन भूमि चयन को लेकर अड़चनें सामने आती रहीं। कभी एफसीए की समस्या आड़े आई तो कई बार केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन ने चयनित स्थल को मंजूरी नहीं दी। इस बार जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन के आपसी सामंजस्य से उपयुक्त भूमि का चयन कर लिया गया है। इससे अब यह बहुप्रतीक्षित कार्य जल्द साकार होगा। कहा कि विद्यालय निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। एम्स प्रबंधन और उपनिदेशक उच्च शिक्षा को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन को भी निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा, ताकि स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि विद्यालय बनने से न केवल एम्स कर्मचारियों के बच्चों को लाभ मिलेगा, बल्कि बिलासपुर शहर और आसपास की पंचायतों के विद्यार्थी भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। निरीक्षण के दौरान एम्स निदेशक दयानंद शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह, उपनिदेशक उच्च शिक्षा रेनू कौशल, राजस्व विभाग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।