{"_id":"681b58db0beae4df9009d04f","slug":"video-bilaspur-himachal-governor-said-that-operation-sindoor-led-by-the-prime-minister-has-made-the-country-proud-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बोले- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 'ऑपरेशन सिंदूर' ने देश को किया गौरवान्वित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बोले- प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 'ऑपरेशन सिंदूर' ने देश को किया गौरवान्वित
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ समूचे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इस साहसिक कार्रवाई के माध्यम से भारतीय सेना ने उन आतंकवादियों को करारा जवाब दिया है, जिन्होंने हाल ही में हमारे निर्दोष नागरिकों की नृशंस हत्या की थी। राज्यपाल आज बिलासपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें हमारी सेना पर गर्व है। यह बेहद गर्व की बात है कि हमारी सेना ने सीमा पार जाकर आतंक के अड्डों को निशाना बनाया और पाकिस्तान के किसी भी निर्दोष नागरिक को नुकसान पहुंचाए बिना इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। राज्यपाल ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि यह भारत की संप्रभुता, सामरिक क्षमता और आतंक के विरुद्ध उसकी अटल प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।