हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव गलू के गांव डोहक अमलिया में चलती कार में आग लग गई। चालक ने शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई। इसके बाद कार पूरी तरह से जल गई। जानकारी के अनुसार शशि कुमार निवासी गांव बूखर डाकघर नघ्यार तहसील झंडूता अपनी कार में ऊना के लठयाणी से वापस घर आ रहे थे। घर से कुछ दूरी पर कार के पीछे से धुंआ निकलने लगा। आग लगने का अहसास होते ही शशि कुमार ने कार को रोक दिया। बाहर निकलने के लिए वह दरवाजा खोलने लगे, तो नहीं खुला। सुनसान जगह होने के चलते उन्हें आसपास से कोई मदद भी नहीं मिल सकी। शशि कुमार ने सूझबूझ से काम लेते हुए किसी तरह कार का शीशा तोड़ा और समय रहते बाहर निकलने में कामयाब रहे। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। दमकल विभाग को भी घटना की सूचना दी गई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। वहीं, सूचना मिलने पर तलाई थाना से एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा, उन्होंने पीड़ित के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।