{"_id":"65574c7a329e557c0703071d","slug":"video-malna-takara-raja-bl-hathasatana-ma-samahaka-thaaa-para-bha-pabtha-lgaii-jaega-ta-jana-ka-matalb-naha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मौलाना तौकीर रजा बोले- हिंदुस्तान में सामूहिक दुआ पर भी पाबंदी लगाई जाएगी तो जीने का मतलब नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मौलाना तौकीर रजा बोले- हिंदुस्तान में सामूहिक दुआ पर भी पाबंदी लगाई जाएगी तो जीने का मतलब नहीं
बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान की अगुवाई में शुक्रवार को फलस्तीन के समर्थन में नौमहला मस्जिद में सामूहिक दुआ की गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पहले यह इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में होनी थी, मगर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। बाद में कार्यक्रम नौमहला मस्जिद में रखा गया। दोपहर दो बजे तक सामूहिक दुआ को लेकर असमंजस बना रहा, क्योंकि मौलाना तौकीर रजा समेत आईएमसी नेताओं के घरों के बाहर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया था। मस्जिद के बाहर भी फोर्स तैनात रही। इस पर मौलाना ने कहा कि हिंदुस्तान में अब सामूहिक दुआ पर भी पाबंदी लगाई जाएगी तो जीने का कोई मतलब नहीं रह जाता। इससे ज्यादा अन्याय और दमन नहीं किया जा सकता है। यह अन्याय हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।