{"_id":"6555b3a35a6f1cbc36055b2b","slug":"video-shahajahapara-ma-aarapaya-ka-hathakaugdha-chhaugdha-sakatara-para-btha-aarama-faramata-raha-sapaha-vadaya-vayaral","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में आरोपियों की हथकड़ी छोड़ स्कूटर पर बैठ आराम फरमाते रहे सिपाही, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में आरोपियों की हथकड़ी छोड़ स्कूटर पर बैठ आराम फरमाते रहे सिपाही, वीडियो वायरल
शाहजहांपुर में थाने से कलक्ट्रेट में नगर मजिस्ट्रेट के कार्यालय में जमानत के लिए अभियुक्तों को पेश करने में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। पुलिसकर्मी ने अभियुक्तों की हथकड़ी छोड़ दी और खुद स्कूटर पर बैठकर आराम करते रहे। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है, जिसमें कलेक्ट्रेट में नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय के सामने हथकड़ी के साथ तीन आरोपी खड़े हैं। जबकि उसे लाने वाला सिपाही और होमगार्ड स्कूटर पर बैठकर आराम कर रहे हैं। तीनों आरोपियों की कस्टडी में लापरवाही बरती गई। सिपाही आरसी मिशन थाने का बताया जा रहा है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।