{"_id":"6adc782c7601a3e54903d29e","slug":"video-encroachments-removed-at-the-mandi-samiti-in-shahjahanpur-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: मंडी समिति में हटाया गया अतिक्रमण, मंडी सचिव और व्यापारियों के बीच हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: मंडी समिति में हटाया गया अतिक्रमण, मंडी सचिव और व्यापारियों के बीच हुई नोकझोंक
Mukesh Kumar
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:49 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में मंडी समिति में शनिवार को मंडी सचिव के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर मंडी सचिव और व्यापारियों के बीच नोकझोंक हुई। शनिवार को मंडी सचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मंडी परिसर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कराई। अभियान के दौरान मंडी में विभिन्न स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई शुरू होते ही कुछ व्यापारियों ने आपत्ति जताई। इसको लेकर मंडी सचिव और व्यापारियों के बीच कहासुनी होने लगी। कई जगहों पर नोकझोंक की स्थिति बनी। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद रहकर कार्रवाई कराई। मंडी परिसर में अतिक्रमण के चलते आवागमन में होने वाली परेशानी को देखते हुए अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान व्यापारियों और अन्य लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। मंडी सचिव ने बताया कि अवैध रूप से किए गए कब्जे तोड़े गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।