{"_id":"683050a38b7f6f0f670b14cd","slug":"video-ghumarwin-got-a-three-storey-parking-building-minister-rajesh-dharmani-inaugurated-it-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: घुमारवीं को मिला तीन मंजिला पार्किंग भवन, मंत्री राजेश धर्माणी ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: घुमारवीं को मिला तीन मंजिला पार्किंग भवन, मंत्री राजेश धर्माणी ने किया उद्घाटन
तकनीकी मंत्री राजेश धर्माणी ने नगर परिषद घुमारवीं के अंतर्गत 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित तीन मंजिला पार्किंग भवन का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने रिबन काटकर इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को जनता को समर्पित किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि घुमारवीं का मुख्य बाजार क्षेत्र लंबे समय से पार्किंग की समस्या से जूझ रहा था। अब इस आधुनिक पार्किंग भवन के निर्माण से लगभग 80 वाहनों की सुरक्षित और व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित हो सकेगी, जिससे जाम की समस्या में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा नागरिकों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे सरकार ने अब पूरा कर दिखाया है। बताया कि वर्ष 2017 में उन्होंने इस परियोजना के लिए बजट स्वीकृति सुनिश्चित की थी, लेकिन निर्माण कार्य में कुछ तकनीकी व प्रशासनिक अड़चनों के कारण विलंब हुआ।
खुशी जाहिर की कि सभी बाधाओं के बावजूद यह कार्य पूरा हुआ और अब इसका लाभ घुमारवीं के लोगों को मिलना शुरू हो गया है। इस पार्किंग भवन का निर्माण आधुनिक तकनीक से किया गया है। प्रत्येक मंजिल पर टॉयलेट जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे वाहन चालकों को और अधिक सुविधा होगी। साथ ही, अव्यवस्थित पार्किंग के कारण उत्पन्न होने वाले ट्रैफिक जाम पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। मंत्री धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार शहरी क्षेत्रों के आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए कटिबद्ध है। कस्बों और शहरों में नागरिक सुविधाओं को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नगर परिषद घुमारवीं के अधिकारियों, कर्मचारियों और निर्माण कार्य से जुड़े सभी विभागों को इस कार्य की सफलतापूर्वक पूर्णता पर बधाई दी। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, व्यापार मंडल के सदस्य, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
राजेश धर्माणी बोले- बंदला कॉलेज में यौन उत्पीड़न मामले में रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई होगी
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला के यौन उत्पीड़न मामले में यौन उत्पीड़न कमेटी की रिपोर्ट कल आ जाएगी। घुमारवीं में एक कार्यक्रम के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि उन्होंने विभाग को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि मामले में कोई भी ढील नहीं होगी। रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बोले कि पीड़िता के बयान कोर्ट के समक्ष होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।