{"_id":"6a2fa1d392abbd615b009297","slug":"video-newly-elected-pradhans-and-up-pradhans-take-oath-in-bilaspur-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: नव-निर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: नव-निर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
जिला स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में सोमवार को नव-निर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत कर दी। भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के सभागार में आयोजित समारोह में जिले भर से पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में मुख्यातिथि तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने नव-निर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने, पारदर्शिता के साथ कार्य करने तथा पंचायतों के समग्र विकास को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं और जनप्रतिनिधियों की भूमिका गांवों की प्रगति में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।