{"_id":"69da03ed0f10960bbd0c1315","slug":"video-sandeep-sankhyan-said-bjp-will-get-the-answer-in-the-elections-if-rgd-is-closed-2026-04-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"संदीप सांख्यान बोले- आरजीडी बंद करने पर भाजपा को चुनावों में मिलेगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप सांख्यान बोले- आरजीडी बंद करने पर भाजपा को चुनावों में मिलेगा जवाब
आरजीडी बंद किए जाने के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता पढ़ी-लिखी और जागरूक है, जो आर्थिक मामलों को भली-भांति समझती है। ऐसे में आरजीडी बंद करने का सीधा जवाब भाजपा को आने वाले स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में मिलेगा। सांख्यान ने कहा कि लगाया कि केंद्र सरकार के दोहरे मापदंड अब प्रदेश की जनता के सामने उजागर हो चुके हैं। आरजीडी बंद होने से प्रदेश को हर वर्ष करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा, जिसका असर आम लोगों पर पड़ेगा। यही कारण है कि प्रदेश की जनता की संवेदनाएं कांग्रेस सरकार के साथ हैं और इसका सीधा फायदा चुनावों में कांग्रेस को मिलेगा। भाजपा भले ही आक्रोश रैलियां निकालकर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हो, लेकिन अब प्रदेश के लोग केंद्र सरकार के हिमाचल के प्रति नकारात्मक रवैये को समझ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।