{"_id":"6787a4d8046510fdc607fc82","slug":"video-aam-aadmi-party-chamba-unit-made-strategy-in-the-meeting-decided-the-outline-for-organization-expansion","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आम आदमी पार्टी चंबा इकाई ने बैठक में बनाई रणनीति, संगठन विस्तार के लिए तय की रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आम आदमी पार्टी चंबा इकाई ने बैठक में बनाई रणनीति, संगठन विस्तार के लिए तय की रूपरेखा
आम आदमी पार्टी इकाई जिला चंबा की बैठक जिला अध्यक्ष सोनू ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। नवनियुक्त आम आदमी पार्टी जिला कार्यकारिणी में सोनू ठाकुर को जिला अध्यक्ष, तनवीर मिर्जा, राहुल रणपतिया, बालकृष्ण एवं किस्सो कुमार को जिला उपाध्यक्ष, शशिकांत को जिला सचिव, विजय भवानी, यासीन शेख, अजय ठाकुर और गुरविंदर सिंह को जिला संयुक्त सचिव एवं अजय अटवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में विधानसभा स्तर विधानसभा अध्यक्ष एवं विभिन्न कमेटियां बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया। साथ ही दिल्ली में होने वाले चुनावों के संबंध में सभी पदाधिकारी के भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी निर्णय लिया गया। अध्यक्ष सोनू ठाकुर ने बताया आम आदमी पार्टी जिला चंबा संगठन का विस्तार करने जा रही है और उसकी रूपरेखा तैयार की जा चुकी है। कहा कि निश्चित रूप में हिमाचल में वर्ष 2027 के चुनावों में आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में लोगों के बीच में दस्तक देगी। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारी के अतिरिक्त मनीष सरीन प्रदेश प्रवक्ता, योगराज महाजन ऑब्जर्वर कांगड़ा, राजेश चौभियाल ऑब्जर्वर कांगड़ा, विश्वजीत मल्होत्रा ऑब्जर्वर मंडी, याकूफ, शुभम, अमित, अभिषेक भट विशेष रूप से मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।