{"_id":"67b861823914a7531f017ad4","slug":"video-akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad-unit-chamba-demonstrated-regarding-their-demands","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई चंबा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई चंबा ने किया प्रदर्शन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई चंबा के पदाधिकारियों के प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने शिक्षण संस्थानों की तालाबंदी करने पर विरोध प्रकट किया। इस दौरान काफी संख्या में इकाई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व इकाई कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त को ज्ञापन भेजकर सरकार से छात्र हित की मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई। कार्यकर्ताओं में साहिल ठाकुर, ललित वर्मा, भवानी ठाकुर, कंचन भारद्वाज ने चेताया है कि अगर सरकार की ओर से इन मांगो को पूरा नहीं किया जाता है तो वे अपने आंदोलन को ओर तेज करेंगे। इसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से छात्र संघ चुनावों को बहाल नहीं किया जा रहा है। साथ ही शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक भर्तियों को भी नहीं किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।