{"_id":"6af160944b25bf3037062473","slug":"video-chamba-diwali-fire-incidents-churah-pangi-loss-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर चंबा में आग का कहर, चुराह में 500 घास की गड्डियां और 200 सेब के पौधे जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर चंबा में आग का कहर, चुराह में 500 घास की गड्डियां और 200 सेब के पौधे जले
Ankesh Dogra
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:49 AM IST
Link Copied
दीपावली के दौरान जिला चंबा में आगजनी की घटनाओं ने कई परिवारों को नुकसान पहुंचाया। चुराह और जनजातीय क्षेत्र पांगी में हुए अग्निकांड में घास, सेब के पौधे, मक्की का कूंदू और मकान आग की भेंट चढ़ गए। इन घटनाओं में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं, चंबा शहर के विभिन्न स्थानों पर भी झाड़ियों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं।
चुराह के थनेईकोठी क्षेत्र में इंडल गांव से करीब 300 मीटर ऊपर आग लगने से भाग सिंह पुत्र हरी लाल की घास की लगभग 500 गड्डियां और करीब 200 सेब के पौधे जल गए। इसके अलावा कमल पुत्र बैंसू का मक्की का कूंदू भी आग की चपेट में आकर राख हो गया। सुकयाली में भी घास जलने की सूचना है।
उधर, चंबा शहर के कश्मीरी मोहल्ले, सूही मंदिर के साथ लगती पहाड़ी और चामुंडा पहाड़ी पर झाड़ियों में आग लग गई। इन स्थानों पर आग लगने से आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
जनजातीय उपमंडल पांगी की ग्राम पंचायत करेल के पुन्टो गांव में सोमवार सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच आग लगने से तीन परिवार प्रभावित हुए। आग सबसे पहले मान सिंह पुत्र गुरदत्ता के मकान में लगी। इसके बाद आग की लपटें साथ लगते विशन सिंह पुत्र देवी सिंह और संसार चंद पुत्र दौली राम के मकानों तक पहुंच गईं।
तीनों मकान एक-दूसरे से सटे होने के कारण आग तेजी से फैल गई। इससे मकानों की ऊपरी मंजिल के कमरे, घास रखने के शेड और उनमें रखा सूखा घास जलकर राख हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का संभावित कारण तंदूर से उठी चिंगारी बताया जा रहा है। आग लगने के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर कड़ी मशक्कत की और उस पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
हालांकि, आगजनी से तीनों प्रभावित परिवारों को करीब 12 से 15 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। राजस्व विभाग की ओर से नुकसान का आधिकारिक आकलन किया जाना अभी शेष है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।