{"_id":"65f7e640ba468427e50430ec","slug":"video-damaged-boundary-wall-of-chambas-government-secondary-school-siddhpura","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हादसे को न्योता दे रही राजकीय माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुरा के परिसर व शौचालय की क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हादसे को न्योता दे रही राजकीय माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुरा के परिसर व शौचालय की क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवॉल
राजकीय माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुरा के शौचालय और परिसर की बाउंड्रीवॉल की हालत खस्ताहाल हो गई है। स्कूल की मुखिया ने बताया कि हम इसके बारे में कई बार प्रशासन और पंचायत प्रधान को भी लिखित माध्यम से सूचित कर चुके हैं। लेकिन, अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है। शौचालय की हालत इतनी खस्ता हो गई है कि अब बच्चों को बाहर ही शौचालय के लिए जाना पड़ता है या एक ही शौचालय है। इससे स्टाफ व विद्यार्थियों को एक ही शौचालय में जाना पड़ रहा है। लेकिन उसकी हालत भी दयनीय बनी हुई है। इसी शौचालय के साथ दूसरी ओर प्राथमिक स्कूल है। उसे भी हर समय खतरे के साए में पढ़ाई करनी पड़ रही है। क्योंकि अगर यह दीवार टूटती है या शौचालय टूटता है तो प्राथमिक स्कूल में पढ़ाई कर रहे बच्चों के ऊपर गिरेगी और कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।