{"_id":"6751aa907559d14d0f04ecfd","slug":"video-factionalism-within-congress-came-to-the-fore-in-churah-slogans-were-raised","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चुराह में कांग्रेस के भीतर गुटबाजी आई सामने, लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चुराह में कांग्रेस के भीतर गुटबाजी आई सामने, लगाए नारे
चुराह में कांग्रेस के भीतर गुटबाजी उस समय सामने आई। जब कांगड़ा चंबा के प्रभारी शांतनु चौहान चुराह दौरे पर पहुंचे। कॉलोनी में जैसे ही वह कांग्रेस पदाधिकारियों से बैठक करने के लिए आए तो बाहर खड़े कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। यह नारेबाजी इसलिए की गई कि कांग्रेस से भाजपा में गए एक नेता की दोबारा कांग्रेस में वापसी होने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इसी नाराजगी को कार्यकर्ताओं ने कांगड़ा चंबा के प्रभारी के समक्ष नारेबाजी के जरिए रखा। कार्यकर्ताओं ने जहां यशवंत खन्ना व और सुरेंद्र भारद्वाज के जिंदाबाद के नारे लगाए तो वहीं काली भेड़ें नहीं चलेंगी का नारा लगाकर उस नेता के खिलाफ अपनी नाराजगी भी जाहिर की। कार्यकर्ताओं की नारेबाजी को शांत करने के लिए प्रभारी उनके बीच चले गए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मर्जी के अनुसार ही चुराह में नेता को त्वज्जो दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।