{"_id":"657d7d3e665b839570051e45","slug":"video-mla-neeraj-nayyar-distributed-tablets-to-the-meritorious-students-of-class-10th-and-12th-in-chamba","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंबा में 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावियों को विधायक नीरज नैयर ने वितरित किए टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंबा में 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावियों को विधायक नीरज नैयर ने वितरित किए टैबलेट
राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों सदर विधायक नीरज नैयर की ओर से टैबलेट वितरित किए गए। इस दौरान सदर विधायक ने मेधावी बच्चों को अच्छे से अच्छा मुकाम हासिल करने को लेकर भी शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह जंदरोटियां ने सदर विधायक के विद्यालय पहुंचने पर उन्हें पुष्पगुच्छ देखकर सम्मानित किया। सदर विधायक नीरज नैयर ने कहा कि बच्चों को अपनी रुचि अनुसार ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ बच्चे पढ़ाई में, तो कुछ बच्चे खेलकूद गतिविधि और कुछ बच्चे सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहते हैं। ऐसे में बच्चों पर पढ़ाई के लिए बोझ न डालकर उन्हें उनकी इच्छा अनुसार आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना भी हर एक अभिभावक और अध्यापक का कार्य बनता है। इससे बच्चे अपनी इच्छा अनुसार क्षेत्र में आगे बढ़कर ऊंचे से ऊंचा मुकाम हासिल कर सके। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।