Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Chamba News
›
Om Prakash said- Half the posts of doctors are vacant in Chamba Medical College, better treatment is not available
{"_id":"6842cafab07ba321f1037673","slug":"video-om-prakash-said-half-the-posts-of-doctors-are-vacant-in-chamba-medical-college-better-treatment-is-not-available-2025-06-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"ओम प्रकाश बोले- चंबा मेडिकल कॉलेज में डाॅक्टरों के आधे पद खाली, नहीं मिल रहा बेहतर इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओम प्रकाश बोले- चंबा मेडिकल कॉलेज में डाॅक्टरों के आधे पद खाली, नहीं मिल रहा बेहतर इलाज
चंबा मेडिकल कॉलेज खुले भले ही आठ वर्ष हो चुके हैं लेकिन सरकार की अनदेखी व उदासीनता के कारण आज तक इसके संचालन में गंभीरता नहीं दिखाई गई है। जिस कारण जिला की छह लाख जनसंख्या को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। ये आरोप चंबा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान ओम प्रकाश ने लगाए हैं। कहा कि जिला में आज कैंसर, ह्दयरोग, किडनी, नसों की बीमारी, मूत्ररोग, पाचनतंत्र से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो चुकी है। लेकिन आकांक्षी घोषित होने के बावजूद भी सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा में 212 स्वीकृत चिकित्सकों के पदों में से आधे पद खाली चल रहे हैं जिसकी वजह से स्वास्थ्य कार्यों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में भारी भरकम राशि खर्च कर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि चंबा की कठिन भूगौलिकपरिस्थितियों व पिछड़ेपन को देखते हुए मेडिकल कॉलेज चंबा में बेहतर इलाज उपलब्ध करवाने और चंबा को आकांक्षी जिला से बाहर निकालने के प्रयास किए जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।