{"_id":"6561e08ab6fe976ba90e289c","slug":"video-on-the-occasion-of-guru-parv-a-grand-procession-was-taken-out-in-chamba-city","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गुरु पर्व के उपलक्ष्य पर चंबा शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा, पांच प्यारों ने की अगुवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गुरु पर्व के उपलक्ष्य पर चंबा शहर में निकाली भव्य शोभायात्रा, पांच प्यारों ने की अगुवाई
सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी का आगमन गुरु पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को चंबा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज गुरुद्वारा जुलाहकड़ी से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के विभिन्न पड़ावों से गुजरी। शहर में गुरुपर्व की शोभायात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। शोभायात्रा की अगुवाई पांच प्यारों ने की। इसमें काफी तादाद में सिख संगत ने हिस्सा लिया। गुरुपर्व को लेकर शहर के जनसाली व जुलाहकड़ी मोहल्ले में स्थित गुरुद्वारों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। गुरुद्वारा श्रीगुरु अर्जुन देव अर्जुन नगर जुलाहकड़ी में सोमवार को गुरु नानक देव का आगमन गुरु पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।