{"_id":"676a7c0f95108407c6023d08","slug":"video-one-day-workshop-organized-under-community-mobilization-program-in-shiksha-khand-hardaspura","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शिक्षा खंड हरदासपुरा में कम्युनिटी मोबिलाइजेशन कार्यक्रम के तहत एक दिन की कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शिक्षा खंड हरदासपुरा में कम्युनिटी मोबिलाइजेशन कार्यक्रम के तहत एक दिन की कार्यशाला का आयोजन
शिक्षा खंड हरदासपुरा में कम्युनिटी मोबिलाइजेशन कार्यक्रम के तहत एक दिन की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में शिक्षा खंड हरदासपुरा के लगभग 100 सदस्यों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में समग्र शिक्षा की ओर से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी सभी सदस्यों को दी गई। जिसमें विद्यांजलि पोर्टल, गर्ल एजुकेशन, एनरोलमेंट ड्राइव जैसी विभिन्न गतिविधियों पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर खंड परियोजना अधिकारी रेखा शर्मा एव खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी दिनेश चंद भी उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में पुनीत निराला राजकुमार अजय शर्मा एवं रविकांत ने बतौर रिसोर्स पर्सन काम किया। इस अवसर पर अशोक गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया गया जिसमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल गागला की आंचल ने पहला, मिडिल स्कूल हरदासपुरा की यशिका ने दूसरा एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूल करिया की राधिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य समस्त लोगों तक समग्र शिक्षा एवं शिक्षा विभाग की ओर से चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी देना था। यह जानकारी मुख्य स्रोत व्यक्ति पुनीत निराला जी ने दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।