{"_id":"66978ded3eb0dbf0a60d4040","slug":"video-preparations-have-started-for-the-international-minjar-fair-in-chamba","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंबा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की तैयारियां शुरू, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक मनाया जाएगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंबा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की तैयारियां शुरू, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक मनाया जाएगा मेला
चंबा में अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले को लेकर तैयारियों का क्रम जोर-शोर से आरंभ हो गया है। मेले के दौरान चौगान नंबर-एक में लगने वाले डोम निर्माण सामग्री के पहुंचने के उपंरात अब इसकी तैयारियां भी मजदूरों द्वारा जोर-शोर से आरंभ कर दी गई है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 28 जुलाई को लक्ष्मीनाथ मंदिर में मिंजर अर्पित करने के साथ ही आरंभ होगा। सात दिनों तक चलने वाले इस मेले के दौरान दोपहर के समय जहां एक तरफ विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतिस्पर्धाएं आयोजित होंगी। तो वहीं, दूसरी ओर रात के समय सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन होगा। जिसमें देशभर के कलाकार अपनी प्रस्तुतिया देकर लोगों का मनोरंजन करेंगे। 4 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला विधिवत रूप से संपन्न होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।